![]() |
| सॉफ्ट कंक्रीट, किशिओ सूगा Soft Concrete, Kishio Suga |
हरेक मील पर
हर वर्ष
तंग सोच लिए बूढ़े
दिखाते हैं बच्चों को रास्ता
ठोस सीमेंट के संकेतों से
-- याक प्रेवेर
इस कविता का मूल फ्रेंच से हिंदी में अनुवाद -- रीनू तलवाड़
कविता पढ़ना नदी को पुल से पार करना है. अनुवाद करना कवि के साथ उस नदी में डूब जाना है…
![]() |
| सॉफ्ट कंक्रीट, किशिओ सूगा Soft Concrete, Kishio Suga |
![]() |
| स्केच, ओगयूस्त रोदें Sketch, Auguste Rodin |
![]() |
| ब्लूमिंग फ्लार्ज़ विद गार्डन फेंस, कोलोमान मोज़र् Blooming Flowers with Garden Fence, Koloman Moser |
बिली कॉलिन्ज़ (Billy Collins) अमरीकी कवि है जो 2001 से 2003 तक अमरीका के पोएट लॉरिएट रह चुके हैं. वे न्यू यॉर्क की सिटी यूनिवर्सिटी के लेहमन कॉलेज के डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर व फ्लोरिडा के विंटर पार्क इंस्टिट्यूट के सीनियर डिस्टिंग्विश्ड फेलो भी हैं. 1992 में उन्हें न्यू यॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी का लिटरेरी लायन सम्मान प्रदान किया गया. 2004 से 2006 तक वे न्यू यॉर्क प्रांत के पोएट लॉरिएट नियुक्त किये गए. आजकल वे साऊथैम्पटन के स्टोनी ब्रूक में ऍम ऍफ़ ए के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं. उन्हें अमरीका के अनेक साहित्यिक सम्मान प्राप्त हुए हैं. उनकी कविताओं के अब तक चौदह संकलन प्रकाशित हुए हैं. उन्होंने ने कई काव्य संग्रहों का सम्पादन भी किया है.![]() |
| एलजीरियन शॉप्स, एल सी टिफ़नी Algerian Shops, L C Tiffany |
![]() |
| ओल्ड वुमन विद अ कैंडल, येरित दाऊ Old Woman with a Candle, Gerrit Dou |
![]() |
| कप एंड ओरंजिज़, पियेर-ओगयूस्त रनोआ Cup and Oranges, Pierre-Auguste Renoir |
![]() |
| विज़न, मिकालोयुस चिरलोनियस Vision, Mikalojus Ciurlionis |
मेरी ओलिवर ( Mary Oliver )एक अमरीकी कव्यित्री हैं, जो 60 के दशक से कविताएँ लिखती आ रहीं हैं. उनके 25 से अधिक कविता संकलन प्रकाशित हो चुके हैं और बहुत सराहे गए हैं. उन्हें अमरीका के श्रेष्ठ सम्मान 'नेशनल बुक अवार्ड' व 'पुलित्ज़र प्राइज़' भी प्राप्त हो चुके हैं. उनकी कविताएँ प्रकृति की गुप-चुप गतिविधियों के बारे में हैं, जैसे वो धरती और आकाश के बीच खड़ीं सब देख रहीं हैं. और उनकी कविताओं में उनका अकेलेपन से प्यार, एक निरंतर आंतरिक एकालाप व स्त्री का प्रकृति से गहरा सम्बन्ध भी दिखाई देता है.