![]() |
| द सेन विद अ रोइंग बोट, विन्सेंट वान गोग The Seine With A Rowing Boat, Vincent Van Gogh |
ऐसा हो कि मैं जो भी करूँ
वह नदी की तरह बहे मुझ से,
जैसा होता है बच्चों के साथ,
न कोई आगे बढ़ाने के लिए बल,
न रोकने का प्रयास.
फिर इस चढ़ते-उतरते बहाव में,
इन गहराती लहरों में,
जो जाती है, फिर लौट-लौट आती हैं,
गाया ना होगा जैसे किसी ने कभी,
मैं तुम्हें ऐसे गाता जाऊँगा,
विस्तृत होती जल-धाराओं से होकर
मैं सागर में मिल जाऊँगा.
-- रायनर मरीया रिल्के
इस कविता का जर्मन से अंग्रेजी में अनुवाद जोआना मेसी व अनीता बैरोज़ ने किया है.
इस कविता का हिंदी में अनुवाद -- रीनू तलवाड़






